Location - SEHAN, VAISHALI, BIHAR
June 1, 2026 at 10:45 AM
प्राण प्रतिष्ठा एवं धार्मिक अनुष्ठान
जनसमुदाय से विनम्र अपील
बाबू सर्वजीत मेमोरियल ट्रस्ट (BSMT)
“A Step Towards Humanity”
माता रानी की असीम कृपा एवं आप सभी श्रद्धालु भक्तों के सहयोग से बाबू सर्वजीत मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा निर्मित मंदिर का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है।
अब माता रानी के आशीर्वाद से मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा एवं धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन शीघ्र ही किया जाना प्रस्तावित है। यह पावन कार्यक्रम आप सभी श्रद्धालु भक्तों के सहयोग और सहभागिता से ही सफल हो सकेगा।
अतः बाबू सर्वजीत मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से समस्त श्रद्धालु भक्तों एवं जनसमुदाय से करबद्ध निवेदन है कि इस पवित्र अवसर पर प्राण प्रतिष्ठा एवं धार्मिक अनुष्ठानों के आयोजन हेतु अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार आर्थिक सहयोग प्रदान करें।
आपका प्रत्येक सहयोग इस पावन कार्य को सफल बनाने में अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होगा।
माता रानी से प्रार्थना है कि वह आप सभी पर अपनी कृपा एवं आशीर्वाद बनाए रखें।
धन्यवाद।
सादर
(दिग्विजय कुमार सिंह)
राष्ट्रीय अध्यक्ष
बाबू सर्वजीत मेमोरियल ट्रस्ट (BSMT)
